रायपुर। कोरबा जिले में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में जीत हासिल कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में दिल्ली को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रतियोगिता में बालक, बालिका 14 व 19 आयु वर्ग में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार बालक 19 वर्ष में महाराष्ट्र तीसरे, मध्यप्रदेश चतुर्थ, बालिका 19 वर्ष आयु में महाराष्ट्र तीसरा, चंडीगढ़ चतुर्थ, बालक 14 वर्ष में सी.बी.एस.ई तीसरा, महाराष्ट्र चतुर्थ और बालिका 14 वर्ष में चंडीगढ़ तीसरा व महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
