Breaking News

अंकित आईटी स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न : नन्हें बच्चों ने दी शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति

द सीजी न्यूज

अंकित आई टी स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि वैशाली नगर और युवा अग्रवाल समाज भिलाई अध्यक्ष के अंशुल अग्रवाल और पूनम अग्रवाल थे। अंशुल अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर बच्चों ने फैशन शो प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। बच्चों ने देशप्रेम के गीत, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, कविता पाठ और भाषण आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। लगभग 80 बच्चों द्वारा अलग-अलग प्रकार के मॉडल बनाकर लोगों का दिल जीत लिया। ये मॉडल पर्यावरण, रोड सेफ्टी, चंद्रयान, स्वच्छता, मानव कल्याण पर आधारित थे।

मुख्य अतिथि अंशुल अग्रवाल ने खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, बॉल थ्रो, जलेबी दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। सभी खेल प्रतियोगिताएं शबनम शेख की देखरेख में संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन निहारिका मैडम ने किया। आभार प्रदर्शन अंकित आई टी स्कूल की प्राचार्य रशीदा मैडम ने किया।

इस अवसर पर बच्चों को आशीर्वाद देने डॉक्टर एसपी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे। विभिन्न कार्यक्रमों में स्कूल की टीचर नंदिनी मैडम, लावण्या मैडम और सुचित्रा मेडम की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक और पालक शामिल हुए। यह जानकारी स्कूल के डायरेक्टर हुसैन अली द्वारा दी गई। 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!