द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और उनकी धर्मपत्नी मंजू वोरा ने आज अपने वैवाहिक जीवन के 37 साल पूरे कर लिये। उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर सुबह से शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर भी बड़ी तादाद में लोगों ने वोरा दंपति को शादी की सालगिरह पर मुबारकबाद दी है।
वोरा दंपति ने आज सुबह पूजा अर्चना के बाद मां शांति वोरा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वोरा निवास में पहुंचे आत्मीय जनों की शुभकामनाएं स्वीकारते हुए केक काटकर शादी की सालगिरह मनाई। बधाईयां स्वीकार करने के साथ ही वोरा दंपति ने सभी आत्मीय जनों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर परमजीत भुई, राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पार्षद नजहत परवीन, निर्मला साहू, जमुना साहू, महेश्वरी ठाकुर सहित अन्य महिला नेत्रियां मौजूद रहे।
अरुण वोरा ने शादी की सालगिरह के मौके पर आज फिर दोहराया कि दुर्ग शहरवासियों से उन्हें हमेशा स्नेह और प्रेम के साथ आशीर्वाद मिला है। पिछले 50 वर्षों से दुर्ग शहरवासियों के साथ उनके परिवार की आत्मीयता कायम है और नागरिकों के साथ स्नेह और प्रेम का भाव हमेशा कायम रहेगा। वोरा ने कहा कि वे शहर के विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार सक्रिय रहकर शहरवासियों की निरंतर सेवा करते रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


