द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीजी पीएससी घोटाले के मामले में कल एफआईआर दर्ज होने के बाद ट्वीट किया है। साय ने कहा है कि भविष्य की बलि देने वाले मेरे सभी बच्चों के साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा। गुनहगार बचेंगे नहीं।
इस मामले में जांच के बाद हुई एफआईआर के बाद सीएम के ट्वीट से मामले की संजीदगी को समझा जा सकता है। बता दें कि सीजी पीएससी घोटाला पिछली सरकार में सुर्खियों में रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि अब इस मामले में गिरफ्तारी होना तय है। जांच के बाद कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal