Breaking News

वसुधैव कुटुंबकम का भाव लेकर चलें, समाज का प्रत्येक व्यक्ति परिवार के समान है – उप मुख्यमंत्री अरूण साव

  • सद्भावना महिला एवं पुरूष समिति को स्वेच्छानुदान से 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा
  • समाज में बेहतरी के लिए हमें मिलकर कार्य करना होगा तभी समाज एक समृद्ध और अधिक उत्कृष्ट की ओर आगे बढ़ सकेगा
  • उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शामिल हुए सद्भावना सर्व वैश्य समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव की मुख्य आतिथ्य में अग्रसेन भवन में सद्भावना सर्व वैश्य समाज द्वारा सातवां वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से शहर, राज्य और राष्ट्र बनता है। जो व्यक्ति हमें सुख-दुख में साथ दे उसे समाज कहते हैं। मनुष्य को सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज की गतिविधियों, उत्थान व विकास में हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाज केउत्थान के लिए हमें तन, मन, धन से कार्य करना चाहिए, तभी समाज में आपकी प्रतिष्ठा, मान सम्मान और गौरव बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हमें वसुधैव कुटुंबकम का भाव लेकर चलना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति परिवार के समान है। जब व्यक्ति किसी संकट में पड़ता है तो उस समय उनको सहायता की आवश्यकता होती है। हमको हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति में ये भाव आ जाएगा तो देखिएगा ये भारत दुनिया की ताकत बनकर उभरेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास। समाज में बेहतरी के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए ताकि हम सभी मिलकर एक समृद्ध और अधिक उत्कृष्ट समाज की ओर बढ़ सके। आज स्वच्छता पूरे देश में जन आंदोलन बन गया। शहर के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वे शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुंदर बनाए रखे। हमें अपनी जिम्मेदारी किसी व्यक्ति, संस्था के ऊपर नहीं लादनी चाहिए। स्वच्छता बनाए रखना हर समाज की जवाबदारी है। सद्भावना समिति द्वारा किया गया परिचय सम्मेलन बहुत ही पुण्य का काम है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सद्भावना महिला एवं पुरुष समिति को स्वेच्छानुदान से 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने महिला समाजसेवी बिल्हा सोनल अग्रवाल, बेमेतरा छन्नू गुप्ता, धमतरी राजेन्द्र गुप्ता, बिलासपुर बालगोविंद अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ दुर्ग अभय अग्रवाल को सद्भावना आत्मीय सम्मान से सम्मानित किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि अग्र का अर्थ हमेशा आगे रहना। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलजुल कार्य करना चाहिए, तभी समाज का विकास होगा। उन्होंने दुर्ग में आईटी हब, अंडरब्रिज और ओव्हरब्रिज के लिए बजट में स्वीकृति प्रदान होने पर राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज पुरूषोत्तम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज श्याम अग्रवाल, अग्रहरी समाज सुजीत गुप्ता, कसौंधन समाज सूर्यकांत गुप्ता, अग्रवाल समाज कैलाश रूंगटा सहित सभी समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!