द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने दुर्ग शहर में अधूरे विकास कार्यों को लेकर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले स्वीकृत विधायक निधि के अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। ज्यादातर काम अधूरे हैं। कई काम शुरू हुए लेकिन अधूरे छोड़ दिये गए हैं। जनता को मूलभूत सुविधा देने के लिए सभी अप्रारंभ कार्यों और अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए।
वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में वर्ष 23-24 में स्वीकृत 2 करोड़ 10 लाख 99 हजार के कार्य प्राक्कलन/ निविदा प्रक्रिया के कारण अप्रारंभ है। वहीं 2 करोड़ 02 लाख 21 हजार के कार्य शुरू तो हुए लेकिन किसी कार्य को सिर्फ 30 तो किसी कार्य को 50 से 60 प्रतिशत तक काम पूरा किया गया है। ये सारे कार्य विधानसभा चुनाव से पहले स्वीकृत हैं।
वोरा ने कहा कि उनकी विधायक निधि वर्ष 23-24 की राशि 4 करोड़ में से बचत राशि एक करोड़ जनवरी माह में शेष है। इस राशि का उपयोग मेरे पूर्व में स्वीकृत किये गए कार्यों को पूरा कराया जाना चाहिए। वोरा ने निगम आयुक्त से कहा कि अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए। जो कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारी उदासीनता और लापरवाही न बरतें। ऐसा करना जनहित के साथ अन्याय होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
