द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय ‘योद्धा-नर्तन’ राउत नाचा महोत्सव, ग्राम मोहलाई, छातागढ़ में आयोजित किया गया। मोहलई में प्रदेश स्तर पर यादवी शौर्य व दोहों की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा राउत नाचा महोत्सव में शामिल हुए। वोरा ने पिछले 19 साल से लगातार योद्धा नर्तन राउत नाचा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वोरा ने कहा कि राउत नाचा छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। योद्धा नर्तन महोत्सव जैसे आयोजनों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का संरक्षण व संवर्धन होता है। गौरतलब है कि राउत नाचा में राउत विशेष वेशभूषा पहनकर, हाथ में सजी हुई लाठी लेकर टोली में गाते और नाचते हुए निकलते हैं। छत्तीसगढ़ में यादव समाज द्वारा किये जाने वाले राउत नाचा में पशुधन की वृद्धि, फसल उत्पादन बढ़ाने की कामना के साथ ही सभी की मंगलकामना की जाती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
