द सीजी न्यूज
दुर्ग। सौर ऊर्जा की रौशनी से दुर्ग शहर जगमगाएगा। विधायक गजेंद्र यादव ने शहर के चौक चौराहों पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग की थे, जिसे अक्षय ऊर्जा विभाग ने स्वीकृति दे दी है। अब रात्रि के समय आवागमन और सुगम होगा।
दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव से गली-मोहल्ले और चौराहों पर हाईमास्क लगाने की मांग की थी। विधायक गजेंद्र यादव ने जनसुविधा को देखते हुए अक्षय ऊर्जा विभाग को सौर पैनल से संचालित 16 नग हाईमास्क लाइट की मांग की, जिसे विभाग ने स्वीकृति दे दी है। चौराहों पर हाईमास्क लाइट लगने से आसपास पर्याप्त रौशनी मिलेगी, इससे रात्रि के समय आने-जाने में सहूलियत होगी। सोलर पैनल से संचालित हाईमास्क लाइट लगने से बिजली की बचत भी होगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
