Breaking News

सभागार हाल व मंच का पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया लोकार्पण

द सीजी न्यूज

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई चंदखुरी शक्ति नगर उरला में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव में शामिल होकर माता परमेश्वरी की पूजा अराधना की। साहू व वोरा ने आमंत्रण के लिए देवांगन समाज का आभार मानते हुए कहा कि परमेश्वरी माता की कृपा सर्वसमाज पर बनी हुई है। प्रदेश में सभी समाजों के साथ देवांगन समाज का सेवा, सद्भावना व भाईचारे को मजबूती देने में अहम योगदान है। देवांगन समाज का समाज को योगदान हमेशा अविष्मरणीय रहेगा।

साहू व वोरा ने चंदखुरी में देवांगन समाज के सभागार हाल व सार्वजनिक मंच का भी लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि सभागार हाल व मंच निर्माण के लिए पूर्व में मोतीलाल वोरा व ताम्रध्वज साहू द्वारा राशि की मंजूरी दी गई थी। समारोह में भूषण देवांगन, पुराणिक देवांगन, हेमलता देशमुख, त्रिवेणी देवांगन, बीरम बाई देवांगन, रिसाली में घनश्याम देवांगन, रामानंद देवांगन, विनोद गजेंद्र देवांगन, सुमन देवांगन ने इस मौके पर साहू व वोरा का स्वागत कर प्र्तीक चिन्ह, शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

 

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!