Breaking News

सिंधिया समर्थक मनीष सिंह भंडारी ने कांग्रेस से तोड़ा नाता

द सीजी न्यूज

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक दुर्ग निवासी मनीष सिंह भंडारी दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शांमिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मनीष भंडारी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

 

इस मौके पर विधायक अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव रतन शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने व अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा प्रवेश के बाद से ही मनीष सिंह भंडारी ने क्षेत्रीय राजनीति से दूरी बना ली थी।अब लगभग तीन वर्षों बाद मनीष सिंह भंडारी ने सक्रिय राजनीति में पुनः कदम बढ़ाया है।

भंडारी के साथ भरत देवांगन, संजय साहू, जितेंद्र हजारे, मनीष शोभानी, चूणामणि यादव, गुरप्रीत मथारू, जितेंद्र चौहान, विनोद देवांगन, जंगी मल्होत्रा, संजय केसवानी, अनिल लोनारकर, रोशन तिवारी, गिरीश नेमा, सुनील सिंह, प्रवीण कांबले, जयंत पिल्लई, आशीष मिश्रा, देवेश पुरोहित, तीरथ साहू, सुनील गोस्वामी, मुरली भदरन, प्रशांत शर्मा, श्रीकांत बेदरकर, भगत सिंह, मनीष कर्णावट, डालर परमार, विक्की कलसी, विनीत गुप्ता, महेश देवांगन, बबलू भंडारी भी भाजपा में शामिल हुए।  

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!