Breaking News

चार माह से बेरोजगारी भत्ता न मिलने से छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा परेशान : भूपेश सरकार की तर्ज पर प्रदेश के युवक-युवतियों को हर माह ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दे साय सरकार : वोरा

द सीजी न्यूज

बेरोजगारी भत्ता न मिलने से परेशान शहर के दर्जन भर से ज्यादा बेरोजगार युवाओं ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से उनके निवास पर मुलाकात की और सरकार से बेरोजगारी भत्ता की राशि दिलाने उचित पहल करने का अनुरोध किया। बेरोजगार युवाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा हर माह ढाई हजार रुपए की बेरोजगारी भत्ते की राशि दी जा रही थी। इस राशि से उन्हें अध्यापन जारी रखने, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जरूरी खर्च करने में सहायता मिल रही थी। बेरोजगारी भत्ते की राशि न मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वोरा ने इस संंबंध में उचित पहल करने का आश्वासन किया गया। वोरा ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखेंगे और बेरोजगारी भत्ते की चार माह की बकाया राशि अविलंब बेरोजगार युवाओं के बैंक खाते में जमा करने का आग्रह करेंगे। वोरा ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को उनका हक मिलना चाहिए।

वोरा ने कहा कि पिछले चार माह से प्रदेश के शिक्षित युवक-युवतियों को बेरोजगारी भत्ता न मिलना उनके साथ अन्याय है। सरकार को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही बेरोजगारों को तत्काल बेरोजगारी भत्ता का भुगतान करना चाहिए। वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों और परीक्षाओं में शामिल होने में बेरोजगारी भत्ता की राशि से काफी सहायता मिलती थी। भत्ता न मिलने से बेरोजगार युवा परेशान हैं। युवाओं को आर्थिक संकट से बचाने के लिए भत्ते की राशि साय सरकार को तत्काल जारी करना चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!