द सीजी न्यूज
दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों (आईटीआई, पॉलीटेक्निक) के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 24 फरवरी को संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस में किया जाएगा। इसमे 15 कंपनियों में लगभग 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रोजगार मेले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेलेक्शन के लिए प्री काउंसलिंग और साक्षात्कार की तैयारी हेतु जिला प्रशासन की पहल पर आईटीआई क्लस्टर वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके लिए 4 क्लस्टर क्रमशः आईटीआई भिलाई, आईटीआई दुर्ग, आईटीआई पाटन और धमधा बनाए गए हैं, जिनमे नजदीकी आई. टी. आई. के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। 16 फ़रवरी को भिलाई आईटीआई में इस सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 235 विद्यार्थी उपस्थित रहे। आगामी 20 व 21 फरवरी को आईटीआई दुर्ग औऱ आईटीआई धमधा व पाटन में इसका आयोजन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
