Breaking News

शासकीय स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव : विजेता बच्चों को महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया पुरस्कृत

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पोटियाकला दुर्ग स्थित शासकीय स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर दीपक साहू, अनूप चंदनिया, पार्षद ज्ञानदास बंजारे मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए बच्चों ने छत्तीसगढ़ी डांस, सोलो डांस, भांगड़ा डांस जैसे नृत्य किये। प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भी दर्शकों को अपने नृत्य से लुभाया। गीत-संगीत और भाषण, कविता आदि की प्रस्तुति देकर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। वार्षिक कार्यक्रम के बाद होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

इस मौके पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने बच्चों से कहा कि वे लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें। खेल हो या पढ़ाई, दोनों जरूरी है। लेकिन, कॅरियर बनाने के लिए मेहनत करना जरूरी है। महापौर ने कहा कि लगातार मन लगाकर पढ़ाई करें। समय का सदुपयोग करें। पढ़ाई में ध्यान दें। उन्होंने नन्हें बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना भी की। वार्षिक पुरस्कर वितरण के दौरान शासकीय स्कूल के प्राचार्य व शाला स्टॉफ, भोजराम यादव, राकेश साहू, शाला समिति के सदस्यों सहित अन्य नागरिक मौजूद रहें।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!