Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा : 24 फरवरी को पीएम मोदी देश भर के लाभार्थियों से करेंगे संवाद : दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के चंदखुरी में होगा संवाद कार्यक्रम

द सीजी न्यूज

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को विधानसभा स्तरीय लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके तहर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम चंद्रखुरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पुष्पा भुनेश्वर यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, झमिता गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, दीपिका चंद्राकर जनपद सदस्य फतेह लाल वर्मा मंडल अध्यक्ष हेमलता सुरेश देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत चंदखुरी उपस्थित रहेंगे।

जिले के सभी विधानसभा में होगा कार्यक्रम का आयोजन

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम 24 फरवरी को आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम पीएम संवाद के रूप में आयोजित होगा। इसके अलावा भिलाई-3 चरौदा में 50 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र का भी वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। दुर्ग जिले में यह कार्यक्रम विधानसभा दुर्ग शहर अंतर्गत बैगापारा मिनी स्टेडियम, विधानसभा दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत ग्राम चंदखुरी, विधानसभा अहिवारा अंतर्गत नगर पालिक अहिवारा के वार्ड नंबर 15 बानबरद, विधानसभा वैशाली नगर अंतर्गत शासकीय कालेज परिसर भिलाई, विधानसभा भिलाई नगर अंतर्गत श्रीराम चौक खुर्सीपार भिलाई और विधानसभा पाटन अंतर्गत ग्राम रानीतराई में आयोजित की गई है। कार्यक्रम आयोजन के संबंध में नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों द्वारा आवश्यक तैयारियां कर ली गई है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!