Breaking News

रामलला के दर्शन करने 40 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना : वोरा ने यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

द सीजी न्यूज

पद्मनाभपुर से आज शहर के 40 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। रामलला के दर्शन करने के लिए हर्ष और उल्लास के माहौल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वोरा ने सभी रामभक्तों को रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि सभी यात्रियों को भगवान राम की कृपा और आशीर्वाद मिले,और भगवान राम की कृपा से सभी का जीवन सुखमय और समृद्ध हो।

आज अयोध्या रवाना होने वाले यात्रियों में बीके शर्मा, एनके देशमुख, बीके वर्मा, जेएल चंद्राकर, एजे सुकतेल, केपी देशमुख, जीएन वर्मा, एमएल सिदार, डीआर निषाद, पीएस बघेल, प्रभाकर वर्मा, ओपी वर्मा, उमेश तिवारी, नोहर आडिल, मेघनाथ वर्मा, एसके सूर्यवंशी, एसएल देवांगन, एलएल निषाद, हीरेंद्र साहू, विजय दादर, एसपी गौतम, बीएल पटले, केके वर्मा, केके साहू, तुकेंद्र वर्मा, शीतल प्रसाद साहू, शिव चरण साहू, डीहूराम साहू, प्रकाश जैन, आरजी बोहरे, भंवर सिंह ठाकुर, अशोक बंछोर, आईके चंद्राकर, दशरथ लाल साहू, टीके परगनिहा, व्यास वर्मा, बीके साहू, सुरेश साव, आरपी डहरिया, केआर साहू शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार अयोध्या रवाना होने वाले अधिकांश यात्री पेंशनर संघ के सदस्य हैं। सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद उन्होंने अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का फैसला किया। आज सभी यात्री प्राइवेट बस से अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!