Breaking News

खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार करेगी मदद : पीएम नरेन्द्र मोदी

द सीजी न्यूज

  • 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का होगा उपयोग
  • भिलाई चरौदा में प्रारंभ हुआ 50 मेगावट का सोलर प्लांट  

दुर्ग / आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्रालय के अंतर्गत 583 करोड़ रुपए के 2 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया, जिसमें 280 करोड़ रुपए की लागत से 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। भिलाई चरौदा में भारतीय रेल का सबसे अधिक सोलर क्षमता वाला प्लांट है। इससे आसपास के लोगों को बिजली मिलेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। उनका लक्ष्य हर घर को सूर्य घर बनाना है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पाडेण्य, कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, आईजी रामगोपाल गर्ग, जिला प्रशासन व रेलवे के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हर परिवार को घर में बिजली बनाकर वहीं बिजली बेचकर कमाई का साधन बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना शुरू की है। इस योजना में एक करोड़ परिवारों के लिए घर की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए सरकार मदद देगी। इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। उन्होंने हमारे अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनाने पर जोर दिया। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सरकारी मदद देगी।

50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट भिलाई की उपलब्धियां

नेट कार्बन जीरो की दिशा में अर्थात हरित ऊर्जा का प्रयोग करते हुए कार्बन उत्सर्जन कम करने हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगा इससे सौर ऊर्जा के माध्यम से ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके चलते कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में 86 हजार 34 टन की कमी प्रति वर्ष न्यूनतम सौर ऊर्जा शुल्क 2 रुपए 91 पैसा 25 सालों के लिए 20 करोड़ रुपए की वार्षिक बचत रेलवे की खाली जमीन का नवीनीकरणीय ऊर्जा के लिए बेहतर उपयोग होगा। यह प्लांट 50 मेगावाट का प्लांट है और यह करीब 194 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसका रेलवे के परिचालन में इस्तेमाल होता है। यह यहां से कुछ दूर पावर ग्रिड का 400 के.व्ही. का सबस्टेशन उपलब्ध है। इस प्लांट को चलाने के लिए आरएमसीएल एक रेलवे की कंपनी है। रेल एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा डिजाइन पर यह प्लांट बना हुआ है।

राज्यसभा सांसद सरोज पाडेण्य ने कहा कि आज सोलर प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया गया। दुर्ग नगर और भिलाई स्टील प्लांट रेल की तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ें और हमारे प्रधानमंत्री इसी प्रकार से देश की सेवा करते रहे। डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का रेल कैपिटल है। सोलर प्लांट से विकसित भारत और आज का भारत बदल रहा है। बदलते भारत की तस्वीर हम सब देखेंगे। देश के प्रधानमंत्री जिस मूल मंत्र को लेकर भारत को आगे बढ़ने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार से पिछले 10 वर्षों में लगातार भारत को आगे बढ़ाने की कोशिश के साथ नई सोच और नए विचार के साथ सबका साथ सबका विकास के इस मूल मंत्र के साथ उन्होंने देश को एक नई पहचान दी है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!