Breaking News

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम : दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने बड़ी संख्या में उपस्थित हुए नगरवासी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत बैगापारा मिनी स्टेडियम में बड़ी संख्या में नगरवासी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 15 हजार 530 करोड़ रुपए लागत की 01 परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

दुर्ग जिले के भिलाई-चरौदा में 280 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 50 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का भी लोकार्पण किया गया। इस सोलर पावर प्लांट के माध्यम से सौर ऊर्जा द्वारा रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन से बढ़ते खतरे से निपटने में यह सोलर पावर प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़वासियों को वर्चुअल सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े थे।

दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की सोच को लेकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए है। प्रधानमंत्री की गारंटियों को जिक्र करते हुए गजेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार मोदी जी की गारंटी को क्रमशः पूरा करने जा रही है। उन्होंने दुर्ग वासियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें मकानों का पट्टा वितरण भी शीघ्र होगा। जिला प्रशासन स्तर पर यह कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने दुर्ग नगर के विकास और सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्तावित कार्यों को विस्तारपूर्वक रेखांकित किया। इस अवसर पर विधायक ने प्रतीकात्मक रूप से 14 हितग्राहियों को नवीन अंत्योदय राशन कार्ड अपने करकमलों से प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के पदाधिकारी व पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!