Breaking News

21 नगरीय निकायों के लिए 14 वें और 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 70.51 करोड़ रुपए मंजूर

  • नगरीय निकायों को 14 वें वित्त आयोग के तहत 5.12 करोड़ और 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत 65.39 करोड़ मिलेंगे

द सीजी न्यूज

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 70 करोड़ 50 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत पांच करोड़ 11 लाख 62 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 65 करोड़ 39 लाख 14 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत सरिया नगर पंचायत के लिए 32 लाख 26 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए दस करोड़ 62 लाख 81 हजार रुपए, जगदलपुर नगर निगम के लिए नौ करोड़ 31 लाख 30 हजार रुपए, कवर्धा नगर पालिका के लिए एक करोड़ 21 लाख 18 हजार रुपए और खरसिया नगर पालिका के लिए 34 लाख 78 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा नगरी नगर पंचायत के लिए 62 लाख 96 हजार रुपए, माना कैंप नगर पंचायत के लिए 12 लाख 66 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 48 लाख 58 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए दस लाख रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 44 लाख 84 हजार रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए आठ करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए, कोरबा नगर निगम के लिए 11 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपए, रायपुर नगर निगम के लिए 17 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपए, सरायपाली नगर पालिका के लिए 70 लाख 52 हजार रुपए, कुंरा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपए, डभरा नगर पंचायत के लिए 26 लाख रुपए और मुंगेली नगर पालिका के लिए एक करोड़ सात लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदान की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत धमतरी नगर निगम के लिए एक करोड़ 41 लाख 71 हजार रुपए, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए 14 लाख 22 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 20 लाख 46 हजार रुपए, कुसमी नगर पंचायत के लिए 19 लाख 59 हजार रुपए, बोदरी नगर पंचायत के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए 49 लाख 21 हजार रुपए, नगरी नगर पंचायत के लिए 25 लाख 63 हजार रुपए और मुंगेली नगर पालिका के लिए 23 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!