द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम विधायक ललित चंद्राकर की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुर्ग ग्रामीण सहित देश के केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जिसे एलईडी के माध्यम से उपस्थित लोगों ने देखा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत, शैलेंद्र भगत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, माया बेलचंदन जिला पंचायत सदस्य, जमित गायकवाड उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग दीपिका चंद्राकर जनपद सदस्य जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग और कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र कौशिक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन मंडल अध्यक्ष फते लाल वर्मा रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शैंडे अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू सरपंच हेमलता सुरेश देशमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड का नवीनीकरण कर वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सपना पूरा करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग का उत्थान किया जा रहा है। हमारा देश इन योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रहा है। महिला स्व सहायता की समूह की बहनें रेडी टू ईट के कार्य से लेकर बहुत से ऐसे काम कर रही हैं जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है और अन्य लोगों को भी रोजगार दे रही हैं। किसी समय में एक गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं कर पाता था, लेकिन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा मोदी सरकार दे रही है। बीमारों के जीवन को बचाने में मदद मिल रही है। उज्जवला गैस योजना प्रधानमंत्री आवास योजना सौर सुजला योजना जैसी कई योजनाएं हैं जिससे हर वर्ग लाभान्वित है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

