Breaking News

सबसे पहले शिक्षा मंत्री के निवास से समाप्त किया जाए शिक्षकों का अटैचमेंट : क्रिष्टोफर पॉल

द सीजी न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने स्कूल शिक्षा विभाग का अटैचमेंट ( संलग्नीकरण) समाप्त करने के फरमान की शुरुआत शिक्षा मंत्री के निवास से करने की मांग की है। पॉल ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निवास में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य करने संलग्न किया गया है। दो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों ( जिनका मूल पद प्राचार्य है ) को संलग्न कर रखा गया है। डीईओ कार्यालय, बीईओ कार्यालय, समग्र शिक्षा विभाग, विधायक कार्यालय, सांसद कार्यालय, नगर निगम में भारी संख्या में शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यो को संलग्न कर रखा गया है। ये सभी गैर शैक्षणिक कार्यो में कई वर्षों से शामिल हैं।

पॉल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न किये गए शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त करने का निर्देश दिया है। ऐसा निर्देश हर साल जारी किया जाता है, लेकिन मैदानी स्तर पर ऐसे निर्देशों को जिले के जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। बड़ी संख्या में शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यों को डीईओ कार्यालय, बीईओ कार्यालय, समग्र शिक्षा विभाग, नगर निगम, विधायक कार्यालय, सांसद कार्यालय में संलग्न कर रखा गया है, और सभी गैर शैक्षणिक कार्यो में लिप्त है।

पॉल ने बताया कि उनके द्वारा विगत कई वर्षों से यह मांग की जा रही है कि सभी गैर शैक्षणिक कार्यो में लिप्त शिक्षकों, व्याख्याताओं, प्राचार्यो का संलग्नीकरण और प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें उनके मूल संस्था, विभाग में भेजा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारीगण न्यायालयों में शपथ पत्र प्रस्तुत कर यह जानकारी दे रहे है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!