Breaking News

नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य 

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए निर्देश पत्र जारी किया गया है।
निगम आयुक्त ने जारी निर्देश में कहा है कि निगम अधिकारी, कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य होगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के अलावा विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!