Breaking News

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : वोरा बोले – मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता झेल रही महंगाई की जबर्दस्त मार, युवा वर्ग को नहीं मिल रहा रोजगार

द सीजी न्यूज

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दुर्ग शहर के कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मार्केट एरिया की दुकानों में जाकर मोदी सरकार की 10 साल की विफलताओं को बताया।

मीडिया से चर्चा करते हुए वोरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं और गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी हैं। खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल डीजल, एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृध्दि हुई है और पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।

वोरा ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जनता से झूठ बोलने के अलावा और कोई भी काम नहीं किया। केंद्र सरकार अपने हर वादे से मुकर गया, जिसका परिणाम आज आम जनता को उठाना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने वादा किया था कि हर नौजवान को रोजगार मिलेगा, लेकिन वो वादा सिर्फ जुमला बनकर रह गया। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से सोई हुई है। जनता के पैसे को सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को लुटा रही है। आज देश के किसान की हालत अत्यंत दयनीय है। उसे अपनी फसल का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है, लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, नंदकिशोर शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष विनीश साहू, सन्नी साहू, रमीज रजा, चिराग शर्मा, रतनदीप कसार, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल गोस्वामी, मोहित वाल्दे, सतीश रजक, शाश्वत पांडे, वरुण केवलतनी, रूपेश शर्मा व कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!