द सीजी न्यूज
वार्ड नंबर 12 मोहन नगर (पश्चिम) में पानी की भीषण समस्या को लेकर आक्रोशित वार्ड पार्षद अजीत वैद्य आज सुबह 9 बजे अपने वार्ड के नागरिकों के साथ निगम जलगृह में धरने पर बैठ गए। उन्होंने अनशन शुरू कर दिया। इसकी खबर मिलते ही भाजपा पार्षदगण व भाजपा नेता भी जलघर पहुंचे और उनकी मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।
बाद में महापौर धीरज बाकलीवाल और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने वहां पहुंचकर पार्षद अजीत वैद्य को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, पार्षद अजीत वैद्य ठोस आश्वासन के बिना उठने को तैयार नहीं हुए। जल गृह प्रभारी के कक्ष में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, उप नेता देवनारायण चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन व अन्य पार्षदों की उपस्थिति में बातचीत के बाद दोपहर 2 बजे महापौर बाकलीवाल के निर्देश पर अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर प्रभावित क्षेत्र में पानी सप्लाई सामान्य करने का लिखित आश्वासन दिया।
इसके बाद महापौर ने स्वयं जूस पिलाकर पार्षद अजीत वैद्य का अनशन समाप्त कराया। इस अवसर पर पार्षद चंद्रशेखर चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, मनीष साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, शशि द्वारिका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, हेमा जग्गी शर्मा, गुड्डू यादव, कृष्ण निर्मलकर, अमित गजभिए सहित निगम के जलगृह अधिकारी गिरीश दीवान, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर, अमित गजभिए, शुभेंद्र शेंडे, धर्मेद्र रामटेके, विकास घरडे मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

