Breaking News

नोनी रक्षा रथ से महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों में आएगी कमी, फौरन होगी कार्रवाई

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना
  • नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी
द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया  जा रहा है, ताकि जिले में महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए। इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। नोनी रक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-9479128400 जारी किया गया है, जिसमें चौबीसों घंटे महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!