Breaking News

मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई भगवान शिव की प्रतिमा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ पदमनाभपुर में वोरा निवास के सामने स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित करने हेतु पूजा अर्चना की गई। सर्वप्रथम कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ हो कर शिवनाथ नदी पहुंची। वहां से जल लाया गया। विशेष रूप से मां नर्मदा जी का पवित्र जल भी लाया गया जिसके माध्यम से जल अभिषेक किया गया। शिव जी को नर्मदेश्वर महादेव जी के नाम से स्थापित किया जाएगा। दूसरे दिन शोभा यात्रा के रूप में भक्तगण शिव मंदिर से यात्रा प्रारंभ कर पदमनाभपुर के विभन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची।

इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि भगवान शिव सब की मनोकामना पूर्ण करें। सभी को स्वस्थ रखें और प्रदेश में सदैव खुशहाली बनी रहे।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, माता जी शांति वोरा, अरविंद वोरा, मंजू वोरा, सुमित वोरा, संदीप वोरा, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, राजेश शर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, अलताफ अहमद, सुशील भारद्वाज, महीप भुवाल, रत्ना नारमदेव, कुणाल तिवारी, राहुल अग्रवाल, बसंत खिलाड़ी, शिवाकांत तिवारी, शंकर ठाकुर, भोला महोबिया, प्रकाश जोशी, संजय कोहले, दीपक साहू, विवेक मिश्रा, सन्नी साहू आदि भक्तगण उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!