- वार्डवासियों की मांग पूरा करने विधायक गजेंद्र करेंगे पहल
द सीजी न्यूज
दुर्ग। वार्ड 55 पुलगांव के शीतला मंदिर प्रांगण में विधायक गजेंद्र यादव ने जन चौपाल लगाया और वार्ड के नागरिकों की समस्याओं को सुना। पुलगांव के निवासियों ने विधायक गजेंद्र यादव से जनचौपाल में सीसीटीवी कैमरा और बोर खनन की मांग की। वार्ड की सुरेखा यादव ने बिजली कनेक्शन दिलाने कहा। जनचौपाल में वार्ड 55 के निवासियों की सभी मांग पूरा करने विधायक ने जल्द ही पहल करने का भरोसा दिलाया।
नागरिकोंं की समस्या जानने के बाद रात में ही तालाब का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने वार्ड की मुलभुत समस्याओं को बताया। बढ़िया खेल मैदान बनाने की मांग की गई। पुलगांव शीतलापारा की निवासी नंद नेताम ने अपने घर से मंदिर तक सीसी रोड की मांग की। सुभद्रा साहू ने विधायक से पेंशन दिलाने की मांग की। बुजुर्ग महिला सुरेखा यादव ने बताया कि उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा है। इस पर विधायक ने तत्काल विभाग के अधिकारी से कनेक्शन देने कहा।
वार्ड में शीतला मंदिर के पास सुरक्षा हेतु खम्भे पर लाइट और सीसीटीवी कैमरा की मांग की। ठग्गा बाई ने प्रधानमंत्री आवास की किस्त नहीं मिलने की जानकारी दी। रामजी साहू ने मछली पालन करने वालों द्वारा गंदा पानी बहाने से क्षेत्र में बदबू फैलने की शिकायत बताई। वार्ड के नागरिकों ने पट्टे की समस्या से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने एसडीएम से चर्चा कर वार्ड में शिविर लगाने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने बताया कि शीतला तालाब कई सालों से सफाई न होने से गंदगी से पट गया है। चारों ओर कचरे का ढेर बढ़ रहा है। विधायक ने अगले वर्ष गर्मी के पूर्व तालाब जीर्णोद्धार कराने का वादा किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
