Breaking News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

द सीजी न्यूज

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को देंगे आशीर्वाद
  • बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 643 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 मार्च को चित्रकोट महोत्सव-2024 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 340 नव दंपत्तियों को वे आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। इस मौके पर सीएम साय बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसमें 104 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 466 विकास कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत के 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत के तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत के 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत के 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत के 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत के 02 विकास कार्य शामिल है।
इसी तरह भूमिपूजन-शिलान्यास के कार्यों में बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत के 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत के 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत के 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत के 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत के 232 विकास कार्य शामिल हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!