Breaking News

महाशिवरात्रि के पहले शिवनाथ नदी स्थित मंदिर के आसपास की सफाई व्यवस्था सुधारें : धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक जगहों पर प्रकाश व्यवस्था व सफाई का करें इतंजाम : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शिवनाथ नदी तट पर स्थित मंदिर के आसपास पसरी गंदगी को लेकर नाराजगी जताई है। वोरा ने कहा कि शहर में हर साल महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शिवनाथ नदी तट पर हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई की जनता सुबह से ही पहुंचने लगते हैं। वर्तमान में नदी तट और तालाबों के आसपास गदंगी का आलम है। शिवनाथ नदी तट पर हर साल मेला भी लगता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

वोरा ने कलेक्टर व निगम आयुक्त से कहा है कि वार्डों से लगातार सफाई की शिकायतें मिल रही हैं। महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन सफाई व स्ट्रीट लाइट का पुख्ता इतंजाम करें। नदी तट पर पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध रहें, ताकि  श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी जा सके। वोरा ने कहा कि वार्डों में स्थित मंदिरों व तालाबों के आसपास साफ-सफाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!