द सीजी न्यूज
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शिवनाथ नदी तट पर स्थित मंदिर के आसपास पसरी गंदगी को लेकर नाराजगी जताई है। वोरा ने कहा कि शहर में हर साल महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। शिवनाथ नदी तट पर हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई की जनता सुबह से ही पहुंचने लगते हैं। वर्तमान में नदी तट और तालाबों के आसपास गदंगी का आलम है। शिवनाथ नदी तट पर हर साल मेला भी लगता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वोरा ने कलेक्टर व निगम आयुक्त से कहा है कि वार्डों से लगातार सफाई की शिकायतें मिल रही हैं। महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन सफाई व स्ट्रीट लाइट का पुख्ता इतंजाम करें। नदी तट पर पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध रहें, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी जा सके। वोरा ने कहा कि वार्डों में स्थित मंदिरों व तालाबों के आसपास साफ-सफाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

