द सीजी न्यूज
महिला शक्ति वंदन अभियान के कार्यक्रम के तहत आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई मंडल के खोपली ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की महिलाओं की आत्मनिर्भरता व उनके सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे कार्यों को बताया गया। महिलाओं के आगे बढ़ने और उनके बदलते कार्य क्षेत्र का वर्णन किया। महिलाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
वर्चुअल कार्यक्रम के बाद शासकीय प्राथमिक शाला में स्वामी विवेकानंद हाल का उद्घाटन विधायक ललित चंद्राकर द्वारा किया गया। मातृ शक्तियों को राशन कार्ड का वितरण कर उन्हें नमन किया गया।
विधायक ललित चंद्रकार इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहती है और महिलाओं के हित में निर्णय लिए हैं। केंद्र सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करके उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है। भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। आज देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की पद पर द्रौपदी मुर्मू महिलाओं की गरिमा का प्रतीक है। भाजपा की सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। लोकसभा और विधानसभा में 33% महिला आरक्षण बिल, पंचायत में 50% का आरक्षण जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के फलस्वरूप आज देश की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कदम से कदम मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा रही है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि जहाँ तक महिलाओं का विषय है, एक अलग-सा परिवर्तन देश की मातृ-शक्ति ने इन 10 वर्षों में अनुभव किया है। मातृ-शक्ति के लिए हमारी कई कल्याणकारी योजनाएँ हैं। सुदूर वनांचल से ग्रामीण परिवेश में रह रहीं महिलाओं की तकलीफ को भाजपा की केंद्र सरकार ने अनुभव किया। इन गरीब परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया, गरीब परिवारों के हर घर में शौचालय निर्माण खुले में शौच की असहजता से मातृ-शक्ति को मुक्ति देने वाली योजना सिद्ध हुई है।
वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष व उतई मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर, प्रवीण यदु, शीतला ठाकुर, करन सेन, राजू साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, नवाब खान, सतीश चन्द्राकर, लक्ष्मी बंजारे, हुबलाल चन्द्राकर, टिकेश्वरी साहू, छगन बंजारे, देवेंद्र राजपूत, चिन्टू सिन्हा, फलेंद्र सिंग राजपूत, बृजमोहन साहू, पवन चन्द्राकर, हुमन चन्द्राकर, मंशा भारती व समस्त ग्रामीनजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

