Breaking News

फर्स्ट बटालियन एरिया की 20 दुकानें सील : कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस ने की कार्रवाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भिलाई के प्रथम बटालियन क्षेत्र में आने वाली 20 दुकानों को राजस्व अमला और प्रथम बटालियन की पुलिस ने आज सील कर दिया।भिलाई के पुलिस पेट्रोल पंप के पास पुलिस को आवंटित जमीन पर 20 दुकान बनाए गए थे। प्रथम बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट एआर कोर्राम ने दुकानदारों को दुकान आवंटन किया था।

यहां सरकारी जमीन पर बनाए गए दुकान पर लंबे समय से लोग व्यवसाय कर रहे थे। जिला प्रशासन ने कई बार दुकानदारों को नोटिस दिया था, इसके बावजूद लोगों ने दुकान खाली नहीं किया। आज प्रथम बटालियन के पुलिस अधिकारी और राजस्व अमला ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर 20 दुकानों को सील कर दिया। कोर्ट में लंबे समय से केस चल रहा था।

दुर्ग जिला के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोर्ट में लंबे समय से केस चल रहा था। कोर्ट ने आखिरकार प्रथम बटालियन के पक्ष में फैसला सुनाया।  कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। इन दुकानों से कब्जा हटाने की कार्रवाई करते हुए प्रथम बटालियन को सौंपा गया है। 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!