Breaking News

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए विधायक ने दिलाई शपथ

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए आज जिले में महतारी वंदन योजना कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को विधायक गजेन्द्र यादव ने बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। अपने परिवार में कभी भी बाल विवाह न करने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदैव विरोध करने, बाल विवाह रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह बचपन खत्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बाल विवाह का सीधा असर न केवल लड़कियों पर, बल्कि उनके परिवार और समुदाय पर भी होता हैं। लड़का-लड़की की शादी सक्षम हो जाने के बाद करनी चाहिए।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!