द सीजी न्यूज
विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थनोद, चंगोरी, भोथली, निकुम में विकास कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन के साथ ही ललित चंद्राकर शासकीय प्राथमिक शाला भोथली में न्योता भोज बच्चों के साथ सम्मिलित हूए और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस को मौका देकर बहुत बड़ी गलती की, लेकिन अपनी गलती सुधारते हुए प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाते हुए दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई। आज हम सब का एक ही सपना, सुघ्घर छत्तीसगढ़ और सुघ्घर दुर्ग ग्रामीण हो अपना।
ग्राम भोथली मे घाट निर्माण का लोकार्पण मरम्मत व शौचालय मरम्मत कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद यहां लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। ग्राम निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 5000 लीटर टंकी निर्माण लागत 2 लाख का लोकार्पण, सामुदायिक भवन निर्माण परिछेत्रीय साहू समाज लागत 10 लाख का लोकार्पण, वार्ड 8 में कमरा व मंच निर्माण लागत 3 लाख, वार्ड 2 में दुर्गा मंच निर्माण (लागत 5 लाख) का लोकार्पण किया गया। लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, महामंत्री शिव निषाद, विनोद साहू, जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, सरपंच मुक्ति सुधाकर, लक्ष्मण देशमुख ढालसिंग सारथी, माधव देशमुख, भागवत पटेल, भैय्या लाल, मुन्ना देशमुख सांसद प्रतिनिधि पंचराम देशमुख, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चिमन देशमुख, संतराम निर्मलकर, रेखा बेलचंदन, पारस देवांगन, बेदराम पटेल, हीरालाल साहू, सचिव इंद्रजीत महिलांगे, विनोद साहू, सरपंच सुरेश साहू, रितेश देवांगन, पूर्व सरपंच पुनारद साहू, कुलेश्वर साहू, रोहित निषाद, रोहन निषाद, बबलू साहू, सचिव नेश्वर, ज्योति साहू, पूजा साहू, लेखा साहू, गीता साहू, लूतम साहू, भीषम साहू, गिरवर साहू, दानी साहू, भुनेश्वर साहू, अरुण साहू, मोरध्वज साहू, कीर्तन साहू व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

