Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव की पहल : शिवनाथ तट पर बनेगा लक्ष्मण झूला

  • महमरा घाट की ओर सौंदर्यीकरण के साथ गार्डन बनेगा
  • विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट में ही मिली स्वीकृति

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शिवनाथ नदी तट पर लक्ष्मण झूला (सस्पेंसन ब्रिज) का निर्माण किया जाएगा। शहर के विकास में उपलब्धियों का एक और सितारा जुड़ेगा। विधायक गजेंद्र यादव के पहल पर विष्णुदेव साय की सरकार ने पहले बजट में ही ब्रिज बनाने सहमति दे दी है। नदी के दूसरे छोर यानी महमरा घाट की तरफ बड़ा गार्डन भी बनेगा। नदी के ऊपर 230 मीटर लंबे ब्रिज पर सजावटी रंगीन लाइट्स की जगमग रौशनी का सुंदर नजारा मन को आनंदित करेगा।

रायपुर के महादेव घाट की तर्ज पर दुर्ग शिवनाथ नदी तट पर लक्ष्मण झूला (सस्पेंसन ब्रिज) बनेगा। शिवनाथ तट पर लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने प्रपोजल तैयार कर शासन को भेजा, जिस पर सहमति मिल गई है।

कुल 32 करोड़ की लागत से बनने वाले सस्पेंसन ब्रिज के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के बाद भूमिपूजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर यहां पर मेला लगता है। शिवनाथ नदी तट को पर्यटन के रूप विकसित करने विधायक गजेंद्र ने पहल करते हुए शासन से स्वीकृति दिलाई है ताकि शहर के रहवासियों को परिवार सहित घूमने फिरने बेहतर स्थान मिल जाएगा।

गार्डन में सेल्फी पॉइंट, झूला और पाथवे भी होगा

विधायक गजेंद्र यादव ने बताया कि महमरा घाट की ओर लगभग ढाई एकड़ जमीन पर सुंदर गार्डन बनेगा, जिसमे सजावटी फूलों की गैलरी, सेल्फी पॉइंट, झूला, मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे, कैंटीन, बच्चों के मनोरंजन के लिए उपकरण लगेंगे, ताकि लोग परिवार सहित समय बिता सके। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों के ठहरने के लिए छोटा सा विश्रामगृह भी बनेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!