Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने विष्णु मंदिर ओटेबंद में पूजा अर्चना की : भिलाई के कांग्रेस नेताओं ने राजेंद्र को विजयी बनाने का संकल्प लिया

द सीजी न्यूज

दुर्ग।  दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को टिकट मिलने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और बैठकों का दौर लगातार जारी है। इधर, अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक भी राजेंद्र साहू से मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने के साथ ही विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने विष्णु मंदिर और मेला यज्ञ स्थल ओटेबन्द में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं से भेंट मुलाकात की। इस दौरान भिलाई के महापौर नीरज पाल, भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, संजय ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दिल्लीवार, कुलेश्वर चंद्राकर, भरत चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू, महामंत्री मोंटू चंद्राकर, राकेश सिन्हा, लोकेश चंद्राकर, घनश्याम चंद्राकर, सौरभ चंद्राकर, शुभम चंद्राकर, भीषम लखेरा, विकास चंद्राकर, रमाकांत चंद्राकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

आज भिलाई और रिसाली क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने राजेन्द्र साहू को दुर्ग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। भिलाई ब्लाक 6 के पूर्व अध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के महामंत्री राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में रिसाली जोन के पूर्व अध्यक्ष भूपेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के सचिव पेनुक नेताम, दूध्दे जंघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगत पति राय, ब्लाक 6 कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अस्मी राऊत, वार्ड 14 टंकी मरोदा अध्यक्ष नरेंद्र साहू, वार्ड 26 अवधपुरी रिसाली के वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश देशमुख, वार्ड 1 तालपुरी से मनोज खूंटे सहित भारी संख्या में कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र साहू से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी। 

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!