द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर जमकर हमले किये। भूपेश बघेल ने आज शाम 6 बजे रायपुर के राजीव भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑनलाइन बेटिंग महादेव ऐप मामले में उनके खिलाफ दर्ज FIR पूरी तरह राजनीतिक FIR है। इसमें जबरन उनका नाम डाला गया है। कॉपी में प्रोटेक्शन मनी लेने में उनका नाम नहीं है।
भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने मुझे राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया है। ये चर्चा बहुत पहले से शुरू हो गई थी। आज दिल्ली से एक खबर छपी, जिसमें EOW ने महादेव केस में मेरे नाम में भी FIR दर्ज की है। FIR की कॉपी आप देखेंगे तो ये 4 मार्च की कॉपी है। आज 17 तारीख है। FIR रायपुर की है, जिसे दिल्ली से प्रकाशित किया गया है। नियमों के मुताबिक FIR की कॉपी को तुरंत वेबसाइट में डाला जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि FIR की कॉपी में 6वें नंबर पर मेरा नाम लिखा हुआ है। इसमें कई धाराएं लगाई गई हैं। इसमें महादेव ऐप के प्रमोटर और बाकी के नाम लिखे हैं, लेकिन FIR की कॉपी में नीचे कहीं मेरा नाम नहीं है। ये विशुद्ध रूप से राजनीतिक FIR है। इसमें दबावपूर्वक जबरन मेरा नाम डाला गया है। राजनीतिक प्रतिशोध के चलते FIR दर्ज की गई है।
ऑनलाइन सट्टे पर जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार ने बनाया कमाई का जरिया
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ED और ईओडब्ल्यू को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जिस महादेव एप की चर्चा इन दिनों जोरों पर है, उसे केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा कि यह जितने भी ऑनलाइन सट्टे चल रहे हैं उसमें जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार कमाई का जरिया बना लिया है।
उन्होंने बताया कि 28% जीएसटी और 8% सरचार्ज लिया जाता है। ऑनलाइन सट्टे के माध्यम से। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ऑनलाइन बेटिंग पर एफआईआर दर्ज कराई। कड़ी कार्रवाई की इसीलिए हम केंद्र सरकार की आंखों की किरकिरी बन गए हैं। केंद्र सरकार और ऑनलाइन सट्टे के बीच सांठगाँठ को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
राजनांदगांव से हार चुकी है BJP
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए इस प्रकार से चीजें लाई गई हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ऐसा किया गया, क्योंकि राजनांदगांव से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। BJP राजनांदगांव का चुनाव हार चुकी है।
हमारी सरकार में सबसे पहले FIR हुई
भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महादेव ऐप मामले के बारे में सब जानते हैं। हमारी सरकार में सबसे पहले महादेव मामले में FIR हुई। सबसे पहले 2022 में पहली FIR दुर्ग में हुई। इसके बाद लगातार कुल 72 FIR दर्ज हुई और 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई। कई गैजेट पकड़े गए। पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई की गई। 1000 से अधिक खाते सीज किए। 2022 में हमने जुआ अधिनियम को कड़ा बनाया।
ये विशुद्ध रूप से राजनीतिक FIR : राजनांदगांव में भाजपा हार मान चुकी, इसीलिए मेरे खिलाफ दर्ज की गई FIR : भूपेश

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal