द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर से प्रतिदिन 120-125 टन ठोस कचरा निकलता है। अलग अलग क्षेत्रों में स्थित 10 एसएलआरएम सेंटर से प्रतिदिन 35-40 टन कचरे का निष्पादन होता है। इसके बाद शेष 80-85 टन ठोस अपशिष्ट का निष्पादन करने प्लांट की स्थापना की जाएगी। अनुबंधित कंपनी उरला में स्थित लगभग 3 एकड़ भूमि पर प्लांट स्थापित करेगी। प्लांट की स्थापना पर होने वाला व्यय कंपनी द्वारा किया जाएगा। नगर निगम को मात्र हर माह करीब 7.50 लाख का खर्च करना होगा। प्लांट की स्थापना व संचालन से शहर में अन्य स्थानों पर वेस्ट का डम्प होना बंद हो जाएगा।
नगर निगम दुर्ग के इस निर्णय से ठोस अपशिष्ट के निष्पादन कार्य में बहुत बड़ी राहत मिलेगी। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उरला की रिक्त भूमि पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली और उपअभियंता राजेंद्र ढबाले के मार्गदर्शन में चूने की मार्किंग की गई है। ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

