द सीजी न्यूज

दुर्ग। गंजपारा में संतोषी मंदिर के पास करंट लगने से ससुर और बहू की मौत हो गई। यह घटना सुबह साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी शंकर सोनकर और उनकी बहू मंजू सोनकर पति करन सोनकर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय घर पर सास, बहू और उनके ससुर ही मौजूद थे।
सुबह मंजू सोनकर नहाकर कपड़ा सुखाने लगी। कपड़ा सुखाने के लिए लगाए गए तार में करंट दौड़़ रहा था, जिससे मंजू को करंट लगा। मंजू की करंट लगते देख उसकी सास ने जोर से आवाज लगाई। मंजू के ससुर शंकर ने आकर बहू को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वो भी करंट की चपेट मे आ गया।
सोनकर परिवार के घर के पीछे लोहे के पाइप में बल्ब लगा था। उसी पाइप में कुछ वायर लपेटा गया था। रात में आंधी-तूफान के कारण लोहे के पाइप में करंट फैलने से उसके साथ जुड़े कपड़े वाले तार में भी करंट आ गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव को मर्च्युरी भेज कर पंचनामा की कारवाई की गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal