Breaking News

भिलाई और रिसाली के कुछ इलाकों में 21 मार्च को प्रभावित रहेगी पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया के राइजिंग मेन पाइप लाईन में हुए लिकेज को सुधारने का काम 20 मार्च को किया जाएगा। इसके कारण भिलाई और रिसाली नगर निगम के आंशिक क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से निगम भिलाई और रिसाली के कुछ क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई की जाती है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया राइजिंग पाइप लाईन में लीकेज हो जाने के कारण उसका संधारण कार्य 20 मार्च को किया जाएगा। इसके कारण शटडाउन लेने पर पानी टंकी में जल भराव नहीं हो पाएगा। इस वजह से नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस और फरीद नगर में 21 मार्च को पानी सप्लाई नहीं होगी। इसी प्रकार रिसाली निगम क्षेत्र के रिसाली, रूआबांधा, नेवई और मरोदा क्षेत्र में 21 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
निगम प्रशासन ने चिन्हित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि 20 मार्च को अपने घरों में पेयजल और निस्तारी के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी इकट्‌ठा कर लें। निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मांग होने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। फोन नंबर – 07882294303 पर सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!