Breaking News

1 अप्रैल 2024 को 18 साल की उम्र पूरा करने वाले लोगों का भी नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

द सीजी न्यूज

  • ए.आर.ओ. ने ली सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर, बीएलओ की बैठक
  • मतदान केंद्रों में रहेगी मूलभूत व्यवस्था

दुर्ग / लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य  में भारत निर्वाचन आयोग और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 67-अहिवारा (अ.जा.) के एआरओ सोनल डेविड द्वारा सेक्टर ऑफिसर, सुपरवाइजर, बीएलओ की संयुक्त बैठक नंदिनी नगर कालेज और भिलाई 3 कॉलेज में ली गई। बैठक में मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने और भरी गर्मी के समय मतदान तिथि 7 मई को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र में पीने का पानी की पर्याप्त व्यवस्था ,शाइनएज लगाने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रेम्प व व्हील चेयर की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, महिला-पुरुष मतदाता हेतु पृथक-पृथक शौचालय के उपाय करने हेतु निर्देश दिए।  सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित कर अपने सेक्टर के अंतर्गत रूट मैप अनुसार मौका जाकर मूलभूत जानकरी एकत्रित करने निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण ट्रेनिंग में तहसीलदार धमधा व नायब तहसीलदार भिलाई 3 सहित मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।

सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि दिनांंक 1 अप्रैल 2024 की कट ऑफ डेट की स्थिति में जिस व्यक्ति का उम्र 18 साल पूरा हो रही है, उनके नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ें। उनका प्री एप्लीकेशन आगामी एक सप्ताह में भरकर पूर्ण करें। ऐसे व्यक्ति स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान से वंचित न हो।

Check Also

फर्जीवाड़ा : बिक चुकी जमीन का नामांतरण कराने के बाद दोबारा बेचा : कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग

THE CG NEWS दुर्ग। शहर में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़े का बड़ा खेल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!