Breaking News

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 21 को : दिग्गज भाजपा नेता कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 21 मार्च गुरुवार को दोपहर 1 बजे से होटल सेलिब्रेशन पैलेस रिसाली रोड धनोरा में आयोजित किया जाएगा।। सम्मेलन में दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, प्रभारी चंदूलाल साहू, सह प्रभारी राजीव अग्रवाल सहित दिग्गज भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 100%  ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए लोकसभा चुनाव में जुट चुका है। संगठन नेताओं द्वारा अब विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं को भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने मूल मंत्र देंगे। कार्यकर्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित करेंगे। ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सम्मेलन में आवश्यक रूप से अपनी उपस्थित हों।

सम्मेलन में प्रमुख वक्ता प्रेमप्रकाश पाण्डे  (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग.), अनूज शर्मा (विधायक धरसीवा/छ.ग. सिने अभिनेता) के अलावा विजय बघेल, (सांसद / प्रत्याशी – लोकसभा क्षेत्र दुर्ग) चंदूलाल साहू, (प्रभारी लोकसभा क्षेत्र दुर्ग वं पूर्व सांसद महासमुंद) राजीव अग्रवाल, (सह प्रभारी लोकसभा क्षेत्र दुर्ग)  अवधेश चंदेल, (संयोजक लोकसभा क्षेत्र दुर्ग)  प्रीतपाल बेलचन्दन, (सह संयोजक – लोकसभा दुर्ग)  संदीप शर्मा, (प्रभारी जिला भाजपा भिलाई) जितेन्द्र वर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग) महेश वर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा भिलाई) ललित चन्द्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण) जागेश्वर साहू (पूर्व विधायक, संयोजक विधानसभा ग्रामीण)  बालमुकुन्द देवांगन, (पूर्व विधायक) रमशीला साहू, (पूर्व विधायक दुर्ग ग्रामीण) गौरी शंकर श्रीवास (प्रभारी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा) उपस्थित रहेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!