Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में महिला कांग्रेस ने किया वार्डों में धुआंधार चुनाव प्रचार

  • जीत दिलाने शहर महिला कांग्रेस एकजुट,शहर ब्लाक स्तरीय बैठक जारी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शहर जिला महिला कांग्रेस की टीम द्वारा लगातार वार्डों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने का अभियान लगातार जारी है। बैठक में मंजू अरुण वोरा, राधिका राजेन्द्र साहू, जमुना साहू, रामकली यादव, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, प्रदेश प्रवक्ता हेमा साहू, ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख, शहर उपाध्यक्ष किरण देशमुख उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 56 बघेरा और वार्ड क्रमांक 58 राम नगर में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। तय किया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने घर घर जाकर प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस की न्याय गारंटी को हर वार्ड में जाकर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में वीणा साहू, लक्ष्मी ढीमर, ललित ढीमर, पूर्व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने अपने विचार रखे। बैठक में शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय रहवासियों को कांग्रेस की न्याय गारंंटी की जानकारी दी गई। स्थानीय निवासियों से राधिका राजेन्द्र साहू ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक का संचालन डॉ अश्वनी जांगड़े ने किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!