- जीत दिलाने शहर महिला कांग्रेस एकजुट,शहर ब्लाक स्तरीय बैठक जारी
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर जिला महिला कांग्रेस की टीम द्वारा लगातार वार्डों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने का अभियान लगातार जारी है। बैठक में मंजू अरुण वोरा, राधिका राजेन्द्र साहू, जमुना साहू, रामकली यादव, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, प्रदेश प्रवक्ता हेमा साहू, ब्लाक अध्यक्ष भूमिका देशमुख, शहर उपाध्यक्ष किरण देशमुख उपस्थित रहे।
वार्ड क्रमांक 56 बघेरा और वार्ड क्रमांक 58 राम नगर में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। तय किया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को विजयी बनाने घर घर जाकर प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस की न्याय गारंटी को हर वार्ड में जाकर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में वीणा साहू, लक्ष्मी ढीमर, ललित ढीमर, पूर्व एल्डरमेन रत्ना नारमदेव सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने अपने विचार रखे। बैठक में शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय रहवासियों को कांग्रेस की न्याय गारंंटी की जानकारी दी गई। स्थानीय निवासियों से राधिका राजेन्द्र साहू ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक का संचालन डॉ अश्वनी जांगड़े ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
