Breaking News

भूपेश, ताम्रध्वज के साथ वोरा ने मनाई होली : दुर्ग में समर्थकों ने वोरा को लगाया गुलाल : रंगोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देकर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अरुण वोरा ने आज होली के पावन अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुँचकर गुलाल लगाया और होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग के पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 

दुर्ग स्थित वोरा निवास में भी होली का पर्व जोर-शोर से मनाया गया। वोरा निवास में महापौर धीरज बाकलीवाल, राजेश शर्मा, संदीप वोरा, दीपक साहू, संजय कोहले, बिजेंद्र भारद्वाज, राजकुमार वर्मा, प्रकाश गीते सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व नागरिकगण वोरा को बधाईयां देने पहुँचे। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर हर्ष और उल्लास से होली का पर्व मनाया गया। पिछले 5 दशकों से वोरा निवास पर हर साल होली का उत्सव इसी तरह मनाया जा रहा है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!