द सीजी न्यूज
राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रविवार 31 मार्च 2024 को वित्तीय वर्ष 2023-2024 का अंतिम दिवस होने के कारण जिला कोषालय कार्यालय राजनांदगांव, सभी उप कोषालय कार्यालय व भारतीय स्टेट बैंक शाखा राजनांदगांव (कलेक्टोरेट), डोंगरगढ़ व डोंगरगांव, सभी वरिष्ठ उप पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालयों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-2024 का अंतिम दिवस रविवार 31 मार्च 2024 को शासकीय अवकाश है। आम जनता की सुविधा और शासन के राजस्व संग्रहण को दृष्टिगत रखते हुए 31 मार्च को रात्रि 10 बजे तक कार्यालय खुला रखने कहा गया है। सभी कोषालय व उप कोषालय अधिकारी और स्टॉफ होल्डिंग को 31 मार्च को आवश्यक मुद्रांक उपलब्ध कराने और बैंक अधिकारी रात्रि 10 बजे तक मुद्रांक व पंजीयन शुल्क के रूप में जमा होने वाले सभी चालान स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal