द सीजी न्यूज
दुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर दुर्ग स्थित राजीव भवन में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन और लोकसभा स्तरीय “कार्यकर्ता सम्मेलन” में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहे। सम्मेलन में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, अरुण वोरा, पूर्व केबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार, विधायक देवेंद्र यादव, बीडी कुरैशी, शंकर लाल ताम्रकार सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
सम्मेलन में पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में देश को एक मजबूत सशक्त व स्थायी सरकार देगा। इसके लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का संकल्प लेकर चुनावी अभियान में जुट जाएं। 
वोरा ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को आशा भरी निगाहों से अपने प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है और देशवासी चाहते हैं कि वे केन्द्र की सत्ता संम्भालें। एक-एक वोट बहुत कीमती है। हमारे देश और समाज की प्रगति और विकास के लिए सभी से अनुरोध है कि कांग्रेस को चुनें और कांग्रेस पार्टी को जिताएं। वोरा ने कहा कि देशवासी राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहते हैं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी यही इच्छा है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। लोकसभा चुनाव में एक-एक सीट का महत्व है। दुर्ग की सीट पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को चुनाव जिताकर भेजें।
वोरा ने कहा कि उन्हें दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। हम सब मिलकर दुर्ग लोकसभा का चुनाव जीतेंगे। वोरा ने दुर्ग लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि एक-एक सीट बहुत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन चुनावी अभियान में एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
