Breaking News

दुर्ग के बड़े बिल्डर भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर आईटी का छापा

द सीजी न्यूज

दुर्ग में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर पर इंकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया है। पुलगांव रोड पर स्पथित महेश कालोनी में भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर और उनके आफिस में इंकम टैक्स अधिकारियो की टीम ने छापा मारा। उनके अलावा छावनी क्षेत्र में भी एक व्यापारी के निवास पर छापा मारे जाने की खबर है। अभी इसका खुलासा होना बाकी है।

उनकी कंपनी अमर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सील कर दिया गया है। चतुर्भुज राठी ने विधानसभा चुनाव में दुर्ग से भाजपा की टिकट के लिए दावा किया था। पूरे शहर में उनके पोस्टर लगाए गए थे। टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के पक्ष में प्रचार किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!