Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में कार्यकर्ताओं की बैठक ली : कहा – लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में जुटें सभी कार्यकर्ता

द सीजी न्यूज

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने आज विधानसभा रिसाली मंडल के अंर्तगत बाल उद्यान शक्ति केन्द्र 15 में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव से संबंधित दिशानिर्देश दिये। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने की अपील करना है और चुनाव प्रचार करना है। विधानसभा चुनाव में जितनी मेहनत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी, उसी मेहनत और लगन से लोकसभा चुनाव में भी चुनाव प्रचार में जुटना है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष रिसाली मंडल शैलेंद्र शेंडे, रिसाली मंडल प्रभारी उपासना साहू, महामंत्री राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, संयोजिका ललिता सिंह, सह संयोजक सुषमा सिंह, आरती शर्मा, आशा यादव, अमित वोरा, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, रानी तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूखमणी साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीलू, प्रीति त्रिपाठी, अजीत चौहान, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र दास, खिलेश्वरी, अशोक यादव, कविता, सुजान तिवारी, अनीता सिंह ठाकुर व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Check Also

विधायक रिकेश ने सीएम को लिखा पत्र : सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने किया आग्रह

THE CG NEWS भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और जनहित को सर्वोपरि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!