Breaking News

लोकसभा क्षेत्र का धुआंधार दौरा कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू : चौतरफा समर्थन मिल रहा : कहा – भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई : देश की जनता मोदी सरकार की वादाखिलाफी को नहीं भूलेगी

द सीजी न्यूज

आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा जिले के नांदघाट ग्राम करमसेन में मछुआ कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू शामिल हुए। बैठक को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया।

राजेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न्याय योजनाओं की घोषणा की है। इन घोषणाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आव्हान करते हुए राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी न्याय योजनाओं को लागू किया जाएगा। 10 साल पहले भाजपा और विशेष रूप से पीएम नरेंद्र मोदी ने आम जनता से महंगाई कम करने, बेरोजगारी दूर करने, किसानों की आय दोगुनी करने सहित कई वादे किये थे। इन वादों को पूरा नहीं किया गया। आम जनता इस वादाखिलाफी को भूली नहीं है। 7 मई को मतदान के दिन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता इस वादाखिलाफी का करारा जवाब भाजपा को देगी।

बैठक में निषाद समाज के अध्यक्ष लालाराम निषाद, उपाध्यक्ष पुसउ निषाद, सचिव रामाधार निषाद, कोषाध्यक्ष पूनाराम निषाद, संगठन सचिव भगवती निषाद, सहसचिव बिसनाथ निषाद, सलाहकार रवि निषाद, सरपंच मंगला निषाद, मंत्री बुधेलाल, मोहन निषाद, अशोक निषाद, नेमा निषाद, श्रीराम निषाद, सम्मन निषाद, नाथूराम निषाद, शिवचरण निषाद नरेंद्र निषाद मोहन निषाद रामसिंग निषाद राजाराम निषाद अमलेश निषाद विशेश्वर निषाद आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!