Breaking News

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव : कांग्रेस की न्याय योजनाओं को घर-घर पहुंचाने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान

द सीजी न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव आज दुर्ग पहुंचे और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए चंदन यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। बैठक में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, मुकेश चंद्राकर सीजू एंथोनी, दीपक दुबे, शंकर लाल ताम्रकार, गया पटेल, लोकसभा समन्वयक पदम कोठारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

चंदन यादव ने चुनाव से संबंधित हर कार्य के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में काम करने की बजाय दुर्ग लोकसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहीं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की विजय के लिए काम करें।

चंदन यादव ने चुनाव में जीत के लिए टिप्स देते हुए कहा कि बूथ मजबूत करना सबसे पहला काम होना चाहिए। इसके अलावा हर घर तक कांग्रेस की न्याय योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाए। बैठक में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी , भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी और दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अरुण वोरा रोज वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे 

पूर्व विधायक अरुण वोरा लगातार वार्डों का दौरा कर रहे हैं और बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में जुटने का आव्हान कर रहे हैं। वोरा ने वार्ड स्तरीय बैठकों में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर पूरे देश को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने हमेशा सद्भावना और भाईचारे के साथ प्रेम का संदेश दिया है। पूरा देश राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि एकजुट होकर राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए लोकसभा चुनाव जीतें। उन्होंने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का चुनाव प्रचार जोरशोर से करने की अपील की।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!